JAC 12th History का पेपर 2026 | जल्दी देखो 😳 | Jac board Class 12 history objective & Subjective
FULL TRANSCRIPT
जय हिंद दोस्तों, स्वागत है आप सभी का
आपके अपने YouTube चैनल जैकपुर पे। तो आज
का यह वीडियो काफी इंपॉर्टेंट होगा क्लास
12 के सभी छात्रों के लिए क्योंकि आज के
इस वीडियो में हम लोग हिस्ट्री का जो मॉक
टेस्ट लिया गया था आप लोगों का झारखंड
शिक्षा परियोजना गुमला के द्वारा उसका हम
लोग फुल सॉल्यूशन देखने वाले हैं। पहले हम
लोग ऑब्जेक्टिव देखेंगे फिर इसके बाद
सब्जेक्टिव भी देखेंगे। तो बिल्कुल इसको
टेस्ट की तरह आप लोगों को देना है। इस मॉक
टेस्ट में आपसे जो है 20 क्वेश्चन पूछा
गया था जो कि मोस्ट इंपोर्टेंट है आपके
परीक्षा के लिए। यहां से क्वेश्चन आपके
एग्जाम में बनने वाले हैं। साथ ही साथ
सब्जेक्टिव के भी सारा सॉल्यूशन दिया गया
है। तो वीडियो को पूरा वॉच करना है।
बिल्कुल भी आपको स्किप नहीं करना है। चैनल
पे जो लोग पहली बार आए हैं, चैनल को
सब्सक्राइब करके घंटी वाले आइकॉन को प्रेस
कर लीजिएगा ताकि आने वाली हर एक वीडियो का
नोटिफिकेशन आपके मोबाइल पे मिलता रहे और
आपका कितना सही होता है बीच में हमें
कमेंट करके जरूर बताना है। ठीक है? चलिए
सबसे पहले सवाल में आते हैं। सबसे पहले
सवाल में कहा गया है कि हड़प्पा सभ्यता
किस युग की सभ्यता है? तो ये आपको बताना
है लौह युग की सभ्यता है। कांस्य युग की
सभ्यता है को और खो दोनों होगा या फिर
इनमें से कोई नहीं होगा।
यदि आपका जवाब है ऑप्शन नंबर ख तो बिल्कुल
राइट आंसर है। हड़प्पा सभ्यता जो है
कांस्य युग की सभ्यता है। ठीक है?
क्वेश्चन नंबर आते हैं दो पर। कहा गया है
कि अर्थशास्त्र की रचना किसने किया है?
ऑप्शन है आपका कौटिल्य है, कालिदास है,
वानभट्ट है, अलबरूनी है।
तो राइट आंसर हो जाएगा आपका कौटिल्य।
ऑप्शन नंबर क। ठीक है? नेक्स्ट आते हैं
क्वेश्चन नंबर तीन पे। कह रहा है कि
आईनाने अकबरी कितने भागों में विभक्त है?
दो भागों में, तीन भागों में, चार भागों
में या फिर पांच भागों में? तो इसका सही
जवाब हो जाएगा पांच भागों में। ऑप्शन नंबर
घ। नेक्स्ट है आपका स्वतंत्र भारत के
प्रथम गृह मंत्री कौन थे? काफी अच्छा सवाल
है। इंपॉर्टेंट है। इसको ध्यान में रखना
है।
तो वल्लभ भाई पटेल। ऑप्शन नंबर क। नेक्स्ट
है करो या मरो का नारा किसने दिया था?
यदि आपका जवाब है ऑप्शन नंबर ख महात्मा
गांधी तो बिल्कुल सही जवाब है। नेक्स्ट है
इबने बतूता ने किस पुस्तक की रचना की थी?
तो इबने बतूता ने जो रचना की है वो रीला
की रचना की है ऑप्शन नंबर ख। नेक्स्ट है
तलवंडी किसका जन्म स्थान है? आपको बताना
है।
तो तलवंडी में किसका जन्म हुआ था? कबीर
का, नानक का, रैदास का, मीरा का? तो गुरु
नानक का। ठीक है? ऑप्शन नंबर ख। नेक्स्ट
है आयंगर व्यवस्था संबंधित है किससे?
तो यह संबंधित है विजयनगर साम्राज्य से।
अगले सवाल पे आते हैं। क्वेश्चन नंबर नाइन
पे कहा गया है कि महात्मा बुद्ध को ज्ञान
की प्राप्ति कहां पर हुई थी? लुगनी में,
बोधगया में, सारनाथ में, कुशीनगर में। तो
इसका राइट आंसर हो जाएगा ख। बोधगया में।
अगले सवाल पे आते हैं क्वेश्चन नंबर 10
पे। कह रहा है कि संथाल विद्रोह कब हुआ
था?
आपको बताना है कि संथाल विद्रोह जो है वह
कब हुआ था? तो संथाल का जो विद्रोह हुआ था
वो हुआ था 1855 से 56 में। यानी कि ऑप्शन
नंबर क करेक्ट आंसर हो जाएगा। ठीक है?
नेक्स्ट है 1857 के विद्रोह के समय भारत
का गवर्नर जनरल कौन था? तो जब 1857 का
विद्रोह हुआ उस समय जो भारत का गवर्नर
जनरल था वो था लॉर्ड कैनिंग। नेक्स्ट है
हड़प्पा सभ्यता की जुड़वा राजधानी किसे
कहा जाता है?
हड़प्पा सभ्यता की जो जुड़वा राजधानी है
वह कहा जाता है हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को।
ठीक है? ऑप्शन नंबर ग। नेक्स्ट है
समुद्रगुप्त के प्रयाग प्राकृति की रचना
किसने की है?
सही जवाब हो जाएगा हरिसेन ऑप्शन नंबर क।
अगले सवाल पे आते हैं। जैन धर्म के 24वें
तीर्थकर कौन थे?
तो देखिए जैन धर्म के जो 24वें तीर्थकर थे
वो थे महावीर स्वामी। ठीक है? कहीं-कहीं
पे भगवान महावीर भी लिखा रहेगा तो वो भी
आपका सही हो जाएगा। क्वेश्चन नंबर आते हैं
15 में कहा गया है कि फ्रांसिस बर्नियार
कहां के निवासी थे?
तो देखिए फ्रांसिस बर्नियार जो थे वो
फ्रांस के निवासी थे। फ्रांस में इसका
जन्म हुआ था। ये डॉक्टर थे और जो है
इतिहासकार भी थे। ठीक है?
चलिए नेक्स्ट है
कबीर के दोहे कहां पे संकलित है?
तो बीजक में कहां पर है? बीजक में। ऑप्शन
नंबर ग हो जाएगा। भारतीय संविधान के
अस्थाई अध्यक्ष कौन थे? तो भारतीय संविधान
के जो अस्थाई अध्यक्ष है वो है डॉ.
सच्चिदानंद सिन्हा। ऑप्शन नंबर क। ठीक है?
नेक्स्ट है काला कानून किसे कहा जाता था?
या किसे कहा जाता है? ये आपको बताएंगे।
तो रॉयल एक्ट को। किसको कहा जाता है? रॉयल
एक्ट को। ऑप्शन नंबर ग हो जाएगा। अगले
सवाल पे आते हैं। क्वेश्चन नंबर 19 में
कहा गया है अवध में 1857 की क्रांति का
नेतृत्व किसने किया है? देखिए अवध का मतलब
हो जाता है लखनऊ। ठीक है? सीधी सी बात है।
तो बेगम हजरत महल ने ऑप्शन नंबर ख।
क्वेश्चन नंबर आते हैं 20 पे। क्वेश्चन
नंबर 20 में कहा गया बंगाल में अस्थाई
बंदोबस्त किसने लागू किया था?
तो बंगाल में अस्थाई बंदोबस्त को लागू
करने वाला था लॉर्ड कॉर्न वारिस। ठीक है?
ऑप्शन नंबर क। ठीक है? यह उसका राइट आंसर
हो जाएगा।
अगर आपको इसके साल पूछ ले तो 1793 में कब
1793 में यह याद रखना है। तो यह था हमारा
20 ऑब्जेक्टिव 20 में से आपने कितना सही
किया है हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।
इसके बाद हम लोग सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर
करने वाले हैं। इसके पहले मैं छोटी सी
इंफॉर्मेशन आपको दे देना चाहता हूं कि आप
लोगों का एग्जाम काफी नजदीक है। एग्जाम
में जाने से पहले आप लोगों को पता है कि
आप लोग बोलते हो भैया मोस्ट इंपोर्टेंट
क्वेश्चन करवा दो। मोस्ट वीवीआई क्वेश्चन
करवा दो। रिपीटेड क्वेश्चन करवा दो। ये सब
क्या है? यह मोस्टेंट हो जाए या फिर
रिपीटेड हो जाए। यह होता क्या है? तो भाई
इसी को तो ही बोलते हैं पीवाईक्यू यानी कि
प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर।
आप 8 से 10 सालों का प्रीवियस ईयर
क्वेश्चन पेपर कर लो। बहुत लोग बोलते हैं
18 सालों का करेंगे। कोई फायदा नहीं है 18
सालों का। 18 8 से 10 साल पहले जाओगे तो
वहां का फिर पैटर्न ही चेंज हो जाएगा।
आपका सिलेबस ही चेंज हो जाएगा। पुराना
सिलेबस से पढ़ के क्या करोगे? ठीक है? तो
करंट सिलेबस अगर आपको पढ़ना है तो बस
मैक्सिमम आठ साल का ही क्वेश्चन आपका वहां
से रिपीट होने के चांसेस हैं ऑब्जेक्टिव
में एंड सब्जेक्टिव में। तो आठ साल का
मैंने मेरा जो ई-बुक है जिसने भी लिया है
उस ई-बुक में मैंने आठ साल का जो है
पीवाईक्यू दे दिया है। और करंट में तीन
साल का मॉडल पेपर। ठीक है? जैसे कि 2026
का मॉडल पेपर ले लो। उसके बाद 20 25 का
मॉडल पेपर, 2023 का मॉडल पेपर। तीन साल के
करंट का मॉडल पेपर मैंने उसमें इंक्लूड कर
दिया ई-बुक में। तो जो लोग ई बुक से
रीडिंग कर रहे हैं ना ई बुक से रिवीजन कर
रहे हैं तो उनको पीवाईक्यू नहीं देखना है।
उनको पीवाईक्यू नहीं पढ़ना है और ना ही
उनको मॉडल पेपर पे ध्यान देना है। उनको
सिर्फ ई-बुक पे ध्यान देना है। और क्या
करना है? उनको एनसीईआरटी बाद में मत बोलना
कि भैया आपने बताया नहीं। एनसीईआरटी का जो
मोस्ट इंपॉर्टेंट सवाल है बुक का आपका जो
कि आपके ई-बुक में नहीं है। उसको पढ़ के
जाना है। सिर्फ पीवाईक्यू पढ़ लेने से आप
जो है टॉपर नहीं बन जाओगे। पीवाईक्यू और
मॉडल पेपर से क्वेश्चन रिपीट होते हैं।
इसके चांसेस हैं। कभी-कभी होता क्या है कि
100% वहीं से आ जाता है। कभी-कभी होता है
50% आता है। कभी-कभी होता है 70% आता है।
तो आप लोग के तो नहीं है। फाइनल बता दोगे
कितना परसेंट आएगा। तो ऐसा नहीं होता है।
ठीक है? ये एग्जामिनर पे डिपेंड करता है
कि वो कितना परसेंट जो है वो पीवाईक्यू को
टच करता है। कभी-कभी 10 ही% आएगा। तो आप
क्या कर सकते हो? इसीलिए कह रहे हैं कि
एनसीईआरटी का जो मोस्ट इंपॉर्टेंट है उसको
करके जाना है। वो मैं करवा रहा हूं। ठीक
है? और जिन लोगों ने ई-बुक लिया था जिन
लोगों ने भी हमारा ई-बुक लिया है। ई-बुक
लेने के बाद मैंने आपको एक प्राइवेट ग्रुप
में जोड़ा था। आप लोगों को पता था। वहां
पर मैं सारे मोस्ट इंपोर्टेंट जितने भी है
सबका वहां पे डाल रहा हूं। क्वेश्चन आंसर
वहां से बस आपको पढ़ाते चले जाना है। ठीक
है? चलिए तो अब सब्जेक्टिव की ओर चलते
हैं। वीडियो को लाइक जरूर कीजिएगा। ठीक है
ना? आप लोग लाइक नहीं करते हुए वीडियो को
लाइक एंड शेयर कर दिया कीजिएगा। चलिए
सब्जेक्टिव का सॉल्यूशन देख लेते हैं।
सब्जेक्टिव में देखिए यहां पे तीन पार्ट
में आपको दिया गया था। अति लघु उत्तरीय
प्रश्न किनहीं पांच प्रश्नों के उत्तर
आपको देने हैं और देखिए यहां पे बोला
किनहीं पांच प्रश्नों के उत्तर आपको देने
हैं। ठीक है? तो यहां पर आप देखिए सीधे 10
नंबर का ये है और ये जैसे हैं मेगस्थनीज
कौन था? प्रत्यक्ष कारवाई दिवस कब मनाया
गया? निर्गुण भक्ति का परंपरा है। प्राचीन
भारतीय तो महाकाव्यों के नाम लिखना है।
1857 के विद्रोह के चार प्रमुख नेताओं के
नाम लिखना है। त्रिपीटक क्या है? गोपुरम
क्या है? इस तरह के सभी इंपॉर्टेंट 80
सवाल का मैंने एक आपको ई बुक बना करके
दिया था। उसको पूरा रट लेना है। वहां से
क्वेश्चन आपके लड़ेंगे ही लड़ेंगे। ठीक
है? तो वो कर लीजिएगा आप लोग कंप्लीट।
ई-बुक जिसने भी ई-बुक लिया है उनको पता है
कि ई बुक लेने के क्या फायदे हैं और वहां
पर जो मैंने जो लैंग्वेज डाला है ई बुक
में इतना आसान डाला है कि क्या ही बताएं।
ठीक है? तो अच्छे से याद हो जाएगा। तुरंत
आप लोग को 2 दिन में आप लोग 80 सवाल
कंप्लीट कर लोगे। 2 दिन में मैं गारंटी
देता हूं। इतना आसान-आसान आपको आंसर दिया
गया है। दो नंबर वाले में 10 नंबर को आप
लोगों ने कैप्चर करना है। आइए अब यहां पे
जैसे बोला अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही
पांच प्रश्नों का उत्तर देना था लेकिन हम
यहां पे सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे। ठीक
है? सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे।
क्वेश्चन नंबर 21 से लेकर 27 तक का आंसर
को देखेंगे। तो चलिए देखते हैं।
क्वेश्चन नंबर जो 21 में बोला गया था आपसे
मेगास्थनीज कौन था? तो मेगास्थनीज यूनानी
राजदूत था। वो सेल्यूकस निकेटर की ओर से
चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था।
उसने भारत पर इंडिका नामक ग्रंथ लिखा था।
ठीक है? याद रखिएगा। अच्छा सवाल है।
क्वेश्चन नंबर 22 में देखिए कह रहा था
आपसे कि प्रत्यक्ष कारवाही दिवस कब मनाया
गया था? प्रत्यक्ष कारवाही दिवस 16 अगस्त
1946 को मनाया गया था। इसका आह्वान
मुस्लिम लीग ने किया था। इससे देश में
सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। ठीक है?
नेक्स्ट है निर्गुण भक्ति परंपरा क्या है?
आपको बतानी है। निर्गुण भक्ति परंपरा
ईश्वर को निराकार मानती है। इसमें मूर्ति
पूजा का विरोध किया गया है। कबीर और गुरु
नानक इसके प्रमुख संत थे। ठीक है? नेक्स्ट
क्वेश्चन नंबर आते हैं 24। प्राचीन भारत
के दो महाकाव्यों के नाम लिखना था। तो
प्राचीन भारत के दो प्रमुख महाकाव्य
रामायण और महाभारत हैं। रामायण की रचना
वाल्मीकि ने और महाभारत की रचना वेदव्यास
ने की थी। ठीक है? नेक्स्ट आते हैं
क्वेश्चन नंबर 25 में देखिए कहा गया है कि
1857 के विद्रोह के चार प्रमुख नेताओं के
नाम लिखना है। ये आपका देखिए महिला नेता
भी पूछता है। पुरुष नेता भी पूछता है। तो
बहुत तरह के सवाल है जो कि आपको वहां पे
मिलेंगे एग्जाम में। 1857 के विद्रोह के
प्रमुख नेता रानी लक्ष्मीबाई, बहादुर शाह
जफर, नाना साहब, तात्या टोपे। इन्होंने
अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।
नेक्स्ट है त्रिपिटक क्या है? देखिए
त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है।
इसमें विनयपिटक, सूतपिटक और अध अधम
अभिधम्म पिटक शामिल है। इसमें बुद्ध के
उपदेश संकलित है। ठीक है? ध्यान रखिएगा।
गोपुरम क्या है? आपको बतानी है। गोपुरम
दक्षिण भारतीय मंदिरों का ऊंचा प्रवेश
द्वार होता है। यह मंदिर की पहचान होता है
और उस पर सुंदर मूर्ति कला एवं चित्रकारी
की जाती है। बात समझ में आई? तो इसको आप
लोग को नोट कर लेना है।
अब आते हैं हम लोग भाग बी में। लघु
उत्तरीय प्रश्न है। ये तीन नंबर के लिए।
इसमें आप लोगों को लगभग
प्रश्न दिया है। 1 2 3 4 5 6 छह प्रश्नों
का उत्तर हम लोग देखने वाले हैं। क्वेश्चन
आप यहां पे देख सकते हैं। क्वेश्चन
क्या-क्या पूछा गया है। अगर आपको आंसर आती
है तो अच्छी बात है। आप टेस्ट लगा लो और
नहीं तो फिर हम आंसर आपको बताएंगे ही
बताएंगे। तो चलिए सारे क्वेश्चनों को आप
देख लीजिए। ये सभी क्वेश्चनों का आंसर हम
एक साथ आपको देने वाले हैं।
क्वेश्चन द सिंधु घाटी सभ्यता के धार्मिक
जीवन का वर्णन कीजिए। देखिए सिंधु घाटी
सभ्यता का धार्मिक जीवन प्रकृति और दैनिक
जीवन से जुड़ा हुआ था। लोग मातृ देवी की
पूजा करते थे जो उर्वरता और समृद्धि की
प्रतीक मानी जाती थी। पशुपति मोहर से यह
संकेत मिलता है कि शिव जैसी किसी देवता की
भी आराधना होती थी। लोग पेड़, पशु, जल को
पवित्र मानते थे। अग्नि पूजा और स्नान भी
धार्मिक महत्व था। यानी कि पूरा पूजा पाठ
के बारे में आपको बताना है। मोहनजोदड़ो का
विशाल स्नानागार धार्मिक अनुष्ठानों से
जुड़ा माना जाता है। मूर्ति पूजा के
प्रमाण कम है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि
धर्म सरल और आडंबर रहित था और धर्म का
उद्देश्य नैतिक जीवन और सामाजिक संतुलन
बनाए रखना था। ठीक है? समझ में आया? आइए।
नेक्स्ट सवाल था आपका कि अशोक के धम क्या
था? इसकी प्रमुख विशेषताएं लिखिए। देखिए।
अशोक का धम्म नैतिक मूल्यों पर आधारित एक
मानवीय विचारधारा थी। इसका उद्देश्य समाज
में शांति, सहिष्णता और भाईचारा स्थापित
करना था। अशोक के धम्म में अहिंसा, सत्य,
दया और संयम पर विशेष बल दिया गया। सभी
धर्मों का सम्मान करना इसकी प्रमुख
विशेषता थी। अशोक ने पशु बलि और हिंसा का
विरोध किया। माता-पिता, गुरु और बड़ों का
सम्मान करना धर्म का महत्वपूर्ण सिद्धांत
था। अशोक ने धम्म महा मात्रों की नियुक्ति
की जो लोगों को नैतिक जीवन का नैतिक जीवन
अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। धर्म का
प्रचार शिलालेख और स्तंभ लेखों के माध्यम
से किया गया। यह नीति जनता के कल्याण और
सामाजिक एकता को बढ़ावा देती थी। ठीक है?
नेक्स्ट आते हैं। क्वेश्चन नंबर 30 में
कहा गया आपसे अलबरूनी के भारत संबंधी
विचारों का वर्णन कीजिए। अलबरूनी एक महान
विद्वान और यात्री था जो महमूद गजनवी के
साथ भारत आया। उसने भारत का गहन अध्ययन
किया और अपनी पुस्तक किताबुल हिंद में
भारतीय समाज का वर्णन किया। अलबरूनी ने
भारतीय धर्म, दर्शन, विज्ञान और
सामाजिक व्यवस्था की प्रशंसा की। उसने
जाति प्रथा और छुआछूत की आलोचना भी की।
उसे उसके अनुसार भारतीय लोग ज्ञान में
समृद्ध थे। लेकिन आपसी एकता में कमी थी।
उसने भारतीय गणित और खगोल विज्ञान को उच्च
स्तर का बताया। अलबरूनी निष्पक्ष लेखक था।
उसने भारतीय संस्कृति को समझने का ईमानदार
प्रयास किया। उसके लेखन से मध्यकालीन भारत
की स्पष्ट जानकारी मिलती है।
क्वेश्चन नंबर 31 में आते हैं। कह रहा है
संथाल विद्रोह के कारणों की विवेचना
कीजिए।
संथाल विद्रोह 1855 में हुआ। इसके प्रमुख
कारण आर्थिक और सामाजिक शोषण थे। अंग्रेजी
शासन के दौरान महाजन और जमींदार संथालों
का अत्यधिक शोषण करते थे। उनसे अधिक लगान
वसूला जाता था और कर्ज के जाल में फंसाया
जाता था। अंग्रेजी न्याय व्यवस्था भी
संथालों के पक्ष में नहीं थी। भूमि
व्यवस्था ने इनकी पारंपरिक जमीन छीन ली।
सामाजिक अपमान
और अन्याय से संथालों में असंतोष बढ़ा।
सिद्धू और कानू के नेतृत्व में संथालों ने
विद्रोह किया। यह विद्रोह आदिवासी
अधिकारों और स्वतंत्रता की भावना का
प्रतीक था। ठीक है? समझ में आया? क्वेश्चन
नंबर आते हैं 32 में। कह रहा है कि
कृष्णदेव राय की उपलब्धियों का वर्णन
कीजिए। कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के
महान शासक थे। उनके शासनकाल को विजयनगर का
स्वर्ण युग कहा जाता था। उन्होंने
प्रशासन, सेना और अर्थव्यवस्था को मजबूत
किया। कृषि के विकास के लिए सिंचाई की
व्यवस्था में सुधार कराया। उन्होंने कला
और साहित्य को संरक्षण दिया। तेलुगु
साहित्य के विकास में उनका विशेष योगदान
था। स्वयं कृष्णदेव राय एक विद्वान थे और
आममुक्त माल्यादा नामक ग्रंथ की रचना की।
यह ऑब्जेक्टिव में पूछा जाता है। उनके
दरबार में अष्टदिग्रज जैसे विद्वान थे।
उन्होंने मंदिरों का निर्माण कराया और
धार्मिक सहष्णुता को बढ़ावा दिया। उनके
शासन में राज्य समृद्ध और शक्तिशाली बने।
ठीक है? क्वेश्चन नंबर आते हैं 33 में।
खिलाफत आंदोलन से आप क्या समझते हैं?
देखिए। खिलाफत आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध
के बाद भारत में चलाया गया एक महत्वपूर्ण
आंदोलन था। इसका उद्देश्य तुर्की के खलीफा
की सत्ता की रक्षा करना था। यह आंदोलन
मुस्लिम समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ
था। महात्मा गांधी ने इस आंदोलन का समर्थन
किया और इसे असहयोग आंदोलन से जोड़ा। इससे
हिंदू और मुस्लिम एकता को बल मिला।
आंदोलन का उद्देश्य अंग्रेजों पर दबाव
डालना था। हालांकि बाद में खलीफा की सत्ता
समाप्त हो गई जिससे आंदोलन कमजोर पड़ गया।
फिर भी यह आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
में एकता और जन भागीदारी का महत्वपूर्ण
उदाहरण माना जाता है।
ठीक है?
अब जो नेक्स्ट सवाल है वो है आपका 34, 35,
36, 37, 38। आप देख सकते हैं। इन सभी
प्रश्नों का भी उत्तर हम लोग धीरे-धीरे
देख लेंगे। तो दोस्तों, इस वीडियोस को
बनाने का मेरा मकसद यह था कि बच्चे के
बहुत सारे कमेंट आ रहे थे कि भैया यह वाला
क्वेश्चन पेपर सॉल्व करवा दीजिए। तो देखो,
ऐसा नहीं है कि मैंने सिर्फ आप लोगों के
लिए ई-बुकस बनाया। जितना भी मेरे से मेहनत
हो पा रही है मैं आप लोगों के लिए कर रहा
हूं। ठीक है? और आप लोग चाहते हो कि इस
बचे हुए समय में हम ज्यादा से ज्यादा आप
लोगों को वक्त दे पाएं। तो प्लीज आप लोग
जो है वीडियो को शेयर किया करो, लाइक किया
करो सब लोग। ठीक है? एंड मैंने आप लोगों
के लिए अलग से प्लेलिस्ट बना दिया है।
हिस्ट्री का अलग है, जग्राफी अलग है,
पॉलिटिकल अलग है। वहां पर जाकर के आप
तैयारी कर सकते हैं। और सभी प्लेलिस्ट में
आपको एक सीरीज मिलेगा रटना मना है। ठीक
है? तो प्लीज वो वाला सीरीज आप लोग जरूर
देखिएगा। वहां पर मैंने लास्ट समय में जो
बच्चे बैठ के रटते हैं ना वो चीज को खत्म
किया है कि बस आप लोग को रटना नहीं है।
समझ कर जाना है और खुद से आंसर बनाना है।
ठीक है? जिसमें भी अगर 10% लिखने की कला
होगा ना तो वो वीडियो उसके लिए बहुत
फायदेमंद होगा। अब भाई जिसमें लिखने की
कला नहीं है ना तो प्लीज वो वीडियो मत
देखना। ठीक है? क्योंकि फिर जब आप लिख ही
नहीं पाओगे तो फिर क्या फायदा देखने के?
चलिए इसका आंसर देखते हैं क्वेश्चन नंबर
34 से 38 तक। ठीक है?
क्वेश्चन है आपका कि हड़प्पा सभ्यता की
नगर योजना प्रणाली का वर्णन करना है। ठीक
है? आइए हड़प्पा सभ्यता की नगर योजना बहुत
ही विकसित और वैज्ञानिक थी। इसके नगर
सुनियोजित तरीके से बसाए गए थे। शहरों को
आमतौर पर दो भागों में बांटा गया था। एक
भाग ऊंचा होता था जिसे दुर्ग या फिर किला
कहा जाता था। दूसरा भाग निचला शहर होता था
जहां आम लोग रहते थे। सड़कों का निर्माण
सीधी रेखाओं में किया गया था। वे एक दूसरे
को संपूर्ण पर काटती थी। घर जो थी वह
पक्की ईंटों से बने हुए थे। हर घर में
स्नानागार तथा नाली की व्यवस्था थी।
नालियां ढकी हुई थी जिससे गंदगी बाहर ना
फैले। मोहनजोड़ों का विशाल स्नानागार नगर
योजना का श्रेष्ठ उदाहरण है। पानी की
निकासी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया
गया था। अनाज भंडारण के लिए विशाल गोदाम
बने बनाए गए थे। इससे स्पष्ट होता है कि
हड़प्पा सभ्यता के लोग स्वच्छता,
स्वास्थ्य और सामूहिक जीवन को बहुत महत्व
देते थे। ठीक है? क्वेश्चन नंबर आते हैं
35 में। इसमें कहा गया 1857 की क्रांति के
कारणों की वर्णन करना है। देखिए 1857 की
क्रांति भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध
पहला बड़ा जन आंदोलन था। इसके कई कारण थे।
राजनीतिक कारणों में अंग्रेजों की
विस्तारवादी नीति प्रमुख थी। डॉक्ट्रिन ऑफ
लैप्स के कारण कई भारतीय राज्यों को
अंग्रेजी शासन में मिला लिया गया। आर्थिक
कारणों के आर्थिक कारणों में किसानों से
अधिक लगान वसूलने वसूली और कारीगरों का
विनाश शामिल था। अंग्रेजी नीतियों से
भारतीय उद्योग नष्ट हो गए। बेरोजगारी
बढ़ी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में
ईसाई धर्म प्रचार और भारतीय परंपराओं में
हस्तक्षेप प्रमुख था। सैनिकों में असंतोष
का मुख्य कारण नई एनफील्ड राइफल के कारतूस
थे। जिनमें गाय और सूअर की चर्बी होने की
अफवाह फैली। इससे हिंदू और मुस्लिम
सैनिकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई।
इन्हीं कारणों से मिलकर 1857 की क्रांति
को जन्म दिया। इन्हीं सभी कारणों ने मिलकर
1857 की क्रांति को जन्म दिया जो
स्वतंत्रता संग्राम की मजबूत नींव बनी।
क्वेश्चन नंबर आते हैं 36 में। कह रहा है
भक्ति आंदोलन के महत्व एवं प्रभावों की
समीक्षा कीजिए।
देखिए भक्ति आंदोलन मध्यकालीन भारत का एक
बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक
आंदोलन था। इस आंदोलन ने लोगों को सरल और
सच्चे भक्ति मार्ग से ईश्वर से जोड़ने की
सीख दी। भक्ति आंदोलन का सबसे बड़ा महत्व
यह था कि इसने जाति भेद ऊंचनीच और आडंबरों
का विरोध किया। संतों ने कहा कि ईश्वर
पाने के लिए जन्म, जाति या धन की जरूरत
नहीं है बल्कि सच्चे मन की जरूरत है।
रामानंद, कबीर, गुरु नानक, मीराबाई और
चैतन्य महाप्रभु जैसे संतों ने प्रेम,
भक्ति और समानता का संदेश दिया। इस आंदोलन
से समाज में भाईचारा बढ़ा और धार्मिक
सहस्तता आई। भक्ति आंदोलन ने क्षेत्रीय
भाषाओं को बढ़ावा दिया जिससे आम लोग धर्म
को आसानी से समझने समझ सके। हिंदी, अवधी,
ब्रज और पंजाबी जैसी भाषाओं में साहित्य
रचा गया। इस आंदोलन ने समाज को जोड़ने और
नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में बड़ा
योगदान दिया। ठीक है? नेक्स्ट।
क्वेश्चन नंबर 37 में कहा गया भारतीय
संविधान की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
देखिए
भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित
संविधान है। यह तो सबको पता है। यह देश की
शासन व्यवस्था का आधार है। संविधान भारत
को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और
लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। इसमें
नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, धर्म की
आजादी और न्याय का अधिकार दिया गया है।
मौलिक अधिकार नागरिकों की रक्षा करते हैं
और मौलिक कर्तव्य उन्हें जिम्मेदार बनाते
हैं। भारतीय संविधान में संघात्मक
व्यवस्था है जिसमें केंद्र और राज्य
दोनों की सरकारें होती है। संसदीय प्रणाली
अपनाई गई जहां सरकार जनता के प्रति
उत्तरदाई होती है। स्वतंत्र न्यायपालिका
संविधान की रक्षा करती है। संविधान में
एकल नागरिकता का प्रावधान है जिसमें
राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। आपातकालीन
प्रावधान देश को संकट की स्थिति में
सुरक्षित रखते हैं। भारतीय
संविधान लचीलापन और कठोरता दोनों का सुंदर
मिश्रण है। जिससे समय के अनुसार संशोधन
संभव हो पाता है।
क्वेश्चन नंबर आते हैं 38 में कहा गया
सविनय अवज्ञा आंदोलन की व्याख्या कीजिए।
सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत महात्मा
गांधी ने 1930 में की थी। इस आंदोलन का
उद्देश्य अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण
कानूनों का शांतिपूर्वक उल्लंघन करना था।
आंदोलन की शुरुआत दांडी यात्रा से हुई
जिसमें गांधी जी ने नमक कानून तोड़ा। इससे
पूरे देश में आंदोलन फैल गया। लोगों ने
नमक बनाया, विदेशी कपड़ों का बहिष्कार
किया और कर देना बंद कर दिया। यानी कि
टैक्स देना बंद कर दिया। महिलाओं ने भी
महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह
आंदोलन पूरी तरह अहिंसक था, लेकिन अंग्रेज
सरकार ने कठोर दमन किया। कई नेताओं को जेल
में डाल दिया। इस आंदोलन से भारतीय जनता
में राजनीतिक जागरूकता बढ़ी और स्वतंत्रता
की भावना मजबूत हुई। सविनय अवज्ञा आंदोलन
ने यह साबित कर दिया कि संगठित और
शांतिपूर्ण संघर्ष से भी साम्राज्यवादी
सत्ता को चुनौती दी जा सकती है।
तो दोस्तों, यह था आपका कंप्लीट मॉक टेस्ट
का सॉल्यूशन जो कि झारखंड शिक्षा परियोजना
गुमला के द्वारा जारी किया गया था। आशा
करते हैं आप लोगों को आज का यह वीडियो
बहुत पसंद आया होगा। वीडियो को लाइक करना
है। चैनल पे जो लोग पहली बार आए हैं,
सब्सक्राइब कर लीजिएगा। कमेंट में बताइए
हमें कमेंट करके कि आपको आज का यह वीडियो
कैसा लगा। मिलते हैं नेक्स्ट अगले वीडियो
में। थैंक यू।
UNLOCK MORE
Sign up free to access premium features
INTERACTIVE VIEWER
Watch the video with synced subtitles, adjustable overlay, and full playback control.
AI SUMMARY
Get an instant AI-generated summary of the video content, key points, and takeaways.
TRANSLATE
Translate the transcript to 100+ languages with one click. Download in any format.
MIND MAP
Visualize the transcript as an interactive mind map. Understand structure at a glance.
CHAT WITH TRANSCRIPT
Ask questions about the video content. Get answers powered by AI directly from the transcript.
GET MORE FROM YOUR TRANSCRIPTS
Sign up for free and unlock interactive viewer, AI summaries, translations, mind maps, and more. No credit card required.