सुबह उठते ही पागलो जैसे पढ़ना होगा तुझे🔥| STUDY MOTIVATION
FULL TRANSCRIPT
जब आप यहां मस्ती कर रहे होंगे, तो रात
में बैठ के एक बच्चा लाइट जला के बैठ के
पढ़ाई कर रहा होगा। क्योंकि उसे अपने
मां-बाप का सर गर्व से ऊंचा करना है। बेटा
इतना पढ़िए ना जब तुम्हारे पापा कल को
बाहर रोड पे निकले ना तो लोग ये बोले, अरे
ये तो निशान के पापा। साल भर नहीं पढ़ा
कोई बात नहीं। यहां से गेम पलट सकता है
बेटा।
अभी रात में 12:00 बजे वीडियो डाल दो ना
तो लड़के क्वेश्चन पूछ रहे हैं उसके अंदर
से। सवाल पूछने लग रहे हैं उसमें से कि सर
4 मिनट में ये क्यों हुआ है? 10 मिनट में
ये क्यों हुआ है? सब एक्टिव है बेटा। सब
पढ़ाई कर रहे हैं। आप जब महफिलों में जाते
होंगे, लोगों के साथ फोटो खिंचवाते होगे,
फिर सोशल मीडिया पे देखते होंगे। लोग जब
फोटो डालते हैं, तुम्हें क्रॉप कर देते
हैं। तो बेटा मेहनत करिए। ये लोग जो आज
तुम्हारी फोटो क्रॉप कर करके सोशल मीडिया
पे डालते हैं ना, तुमको हटा के फोटो से वो
तुम्हारी एक फोटो के लिए एक दिन तरस
जाएंगे। मेहनत करिए साहब जिंदगी बदलेगी और
कोई रास्ता नहीं है। बस एकदम लग जाइए
बेटा। पलट जाएगा। साल भर नहीं पढ़ा कोई
बात नहीं। यहां से गेम पलट सकता है बेटा।
और यह बात मैं उनके लिए बोल रहा हूं जो
एवरेज और बिलो एवरेज बच्चे हैं। एक बच्चा
बिल्कुल नहीं पढ़ाई करता। उसके एग्जाम में
नंबर नहीं आएंगे। वो दुखी थोड़ी होगा। वो
कहेगा मैंने कुछ किया ही नहीं था। कोई
मेहनत नहीं, कोई बात नहीं। मेरे 60% ओके।
एक बच्चा बहुत पढ़ाई करता था। उसके अच्छे
नंबर आ गए। वो खुश। एक बच्चा जो थोड़ी
पढ़ाई, थोड़ी बदमाशी, आप जैसा मेरे जैसा
एवरेज बच्चा कि सीरियस तो है पर यार
अटेंशन नहीं आ रही है। फोकस नहीं हो रहा
है। कोशिश तो की लास्ट में नंबर नहीं आए।
ये डेथ सबसे ज्यादा दुखी होता है। ये
एवरेज बच्चा। आप वो मत देना। और आप ये चीज
याद रखना कि जब आप आज शाम को जाके अभी
फ्री फायर खेलोगे, मौज मस्ती करोगे, अभी
रात में गेम खेलोगे, चैट करोगे, उस टाइम
सारे बच्चे पढ़ रहे होंगे। जब आप यहां
मस्ती कर रहेगे तो रात में बैठ के एक
बच्चा लाइट जला के बैठ के पढ़ाई कर रहा
होगा क्योंकि उसे अपने मां-बाप का सर गर्व
से ऊंचा करना है। आपको ऊंचा करना है कि
नहीं बेटा? बताओ करना है कि नहीं? बेटा
पता है सबसे ज्यादा गर्व की बात क्या होती
है एक बच्चे के लिए? कि उनके मां-बाप को
ना लोग बच्चे के नाम से जाने। जीवन में
बेटा कुछ ऐसा करो ना कि जब तुम्हारे पापा
कल को बाहर रोड पे निकले ना तो लोग ये
बोले अरे ये तो निशान के पापा है। सबसे
ज्यादा प्राउड की चीज आपके लिए जिंदगी में
यही होगी जिस दिन आपके मां-बाप को लोग
आपके नाम से जाने। आज आपको लोग आपके
मां-बाप के नाम से जानते हैं। बिल्कुल भी
बेटा किसी से डीमोटिवेट मत होइए। कोई भी
आपको आसपास जितना भी डीमोटिवेट कर रहा है
किसी की मत सुनिए। रिश्तेदार नातेदार अभी
बोल रहे होंगे ना अरे तुम्हारे तो नंबर
नहीं आएंगे। हमेशा तो खेलता रहता है।
पढ़ाई तो बिल्कुल करता नहीं है। कितना
बदमाश लड़का है। बर्बाद हो गया है आपका
लड़का। पेरेंट्स आके बोलते होंगे बर्बाद
हो गया है आपका लड़का। बिल्कुल पढ़ाई
लिखाई नहीं करता। बेटा इतना पढ़िए ना कि
अगले साल आके रिश्तेदार खुद आपसे बोले
आपका बेटा हमारे बच्चे को पढ़ा देगा क्या?
खुद आके रिक्वेस्ट करें आपके पेरेंट्स से
कि आपका बेटा हमारे बच्चे को जरा 1 घंटे
समय दे देगा, पढ़ा देगा क्या? यह सिचुएशन
लेके आइए बेटा। थोड़ा मैं हारश बोलता हूं
यार। मैंने जिंदगी देखी है इसलिए। सब
चीजें बेटा एकदम त्याग दीजिए इस टाइम। मैं
कैसी दिख रही हूं? मैं मेकअप लगा लूं, मैं
ये कर लूं। बेटा कुछ नहीं। सब त्यागिए
अभी। वनवास पे जाना है आपको। एकदम वनवास
पे। धंधे दिख रहे हो कोई दिक्कत नहीं
बेटा। नंबर आएंगे सबको अच्छे लगने लगोगे।
जेब में जिस दिन पैसा आएगा ना, दुनिया को
आप खूबसूरत दिखने लगोगे बेटा। पैसा ऐसी
चीज है जिससे दुनिया आपकी बेटा इज्जत करने
लगती है। जेब में पैसा हो बड़े-बड़े इंसान
आपके बगल में आके बोलेंगे हां साहब बताइए
क्या करते हैं? पैसा वह ताकत है बेटा जो
सारी बेइज्जती को इज्जत में बदल देती है।
पैसा ही वो कक्षा है जो दुनिया के सारे
देश के सारे लोग समझते हैं। हर जगह
अलग-अलग भाषा चल रही है पर पैसे की भाषा
कहीं नहीं बदलती। जीवन में पैसा कमाना
बहुत जरूरी है। अगर आपको कोई बोल रहा है
ना पैसा रुपया नहीं कमाना जीवन में ऐसे रह
लो वैसे रह लो। मत सुनिएगा। मत सुनिएगा
ऐसे लोगों की। पैसा इंपॉर्टेंट नहीं होता
बेटा पैसा बहुत इंपॉर्टेंट होता है। बहुत
ज्यादा। जिस दिन आपके पास पैसा आ गया ना
आपके विचार आपका व्यवहार सबको अच्छा लगने
लगेगा और पैसा नहीं है तो हर कोई बोलेगा
अरे यार फालतू बात करो पैसा होगा बोलेगा
अरे साहब क्या बात किया तो पैसा कमाना
बहुतेंट है गाइस जिंदगी बदल जाती है अब आप
निकल आओ उस दूसरी झूठी दुनिया से बाहर जो
झूठी दुनिया में आप फंसे हुए हो ना सोशल
मीडिया वाली दिखावे वाली दुनिया बेटा उससे
बाहर आ जाओ सोशल मीडिया पे क्या फ्लेक्स
कर रहे हो क्या कोशिश कर रहे हो लाइक आ
जाए फॉलोअ हो जाए अरे आ भी गए फॉलोअ तो कि
तुम्हें चार भी देंगे कोई कुछ नहीं देगा
बेटा कुछ दिखाने को हो तब जाके दिखावा करो
ना पहले ही पहुंच गए हम बाहर सड़क पे
निकले देखा कोई महंगी की गाड़ी है। उसके
साथ फोटो खींच के डाल दी। बोट दिस न्यू
Mercedes। अब बाप बेचारा वहां काम कर रहा
है ऑफिस में। कह रहा है अरे यार ये
Mercedes कहां से? हमारा बेटावा कोई
सट्टेट वट्टा लगा के तो नहीं खरीद लाया है
Mercedes। कहीं से उधार-उधार तो नहीं
लिया। कोई गलत काम तो नहीं कर रहा है।
iPhone फ्लेक्स करना है। देखो मेरे पास ये
iPhone ये है। मेरे पास ये iPhone ये है
वो है। अरे मैं 15,000 के मोबाइल से
वीडियो बनाता था बेटा। 15,000 के मोबाइल
से। 15,000 भी बहुत ज्यादा होता था। वो
मेरा प्रीमियम मोबाइल था 15,000 का। उस
टाइम वो आते थे Samsung के A सीरीज के आते
थे उस टाइम 15,000। मैंने यार उससे भी तो
बनाया है। कार्बन एक ब्रांड आती थी।
कार्बन के 10,000 के फोन से भी मैंने बहुत
सारे वीडियो बनाए। बड़े अच्छे बनते थे।
मतलब उस समय के हिसाब से बड़े अच्छे। तो
बेटा ये सारी चीजें बेटा बाय प्रोडक्ट है।
महंगी गाड़ी, महंगा घर, महंगे मोबाइल फोन।
यह पैसा रुपया बाय प्रोडक्ट है बेटा।
मेहनत और किस्मत दोनों। हां। मेहनत और
किस्मत दोनों का। अब बेटा, किस्मत अपने
हाथ में है नहीं। तो अब आप यार किस्मत के
भरोसे तो नहीं बैठ सकते। तुम मेहनत करनी
पड़ेगी। मैं यह नहीं कह रहा हूं किस्मत का
रोल नहीं। किस्मत का रोल है। वो फैक्टर
अपने हाथ में नहीं है। दो में से एक ही
फैक्टर अपने हाथ में मेहनत वाला। किस्मत
वाली यार ट्रेन कब आएगी कब निकल जाएगी पता
नहीं। मैं इसमें यही बोलता हूं किस्मत की
जो देवी है ना वो बस यह चीज देखती है कि
जब मैं आऊंगी उस समय तुम मेहनत कर रहे हो
कि नहीं। हो सकता है तुम पूरी जिंदगी
मेहनत करो। एक दिन मेहनत ना करो और उसी
दिन किस्मत की देवी प्रकट हो गई। तुम क्या
कर रहे हो? मैडम हम तो फ्री फायर खेल रहे
हैं। तुम तो मेहनत नहीं करते हो। मैं तुम
पे मेहरबान नहीं हूं। चली गई। तो इसीलिए
बेटा हर सेकंड हर दिन जिंदगी में मेहनत
करते रहो। क्या पता किस्मत की देवी किस
दिन प्रकट हो जाए। हां आती है। जीवन में
एक ना एक बार किस्मत की देवी आती जरूर है।
बस मैटर यह करता है उस समय आप रेडी हो कि
नहीं। उस समय आप हार्ड वर्क कर रहे हो कि
नहीं। मैं हमेशा बोलता हूं ये जो मेहनत की
लाइन है ये जो किस्मत की लाइन है। किस्मत
की लाइन कब आ के मेहनत की लाइन से मिलेगी
हमें पता नहीं। पर कभी ना कभी अचानक से
आती है। दरवाजा खटखटाती है कि भाई तू
मेहनत कर रहा है क्या? अरे तू तो नहीं कर
रहा है। मैं गई। भाई तू मेहनत कर रहा है।
हां मैं मेहनत कर रहा हूं। चल चल बे तारे
पे तुझको लेते चल। पर उसके लिए मेहनत करते
रहना चाहिए। अब तुम ऐसे चल रहे हो। किस्मत
की देवी यहां आई। किस्मत देवी कह रही तू
कहां है? क्या अब पीछे? अरे यार तुम तो
बहुत पीछे छूट गए हो। तुम्हें तो मैं
किस्मत नहीं दूंगी मैं जा रहा हूं। किस्मत
देवी आई तुम देख आगे निकल गई। किस्मत देवी
पीछे से तुमको पकड़ ली। तो किस्मत यार ऐसा
गेम है कि यार फकीर इंसान को राजा बना
देती है। ये मैं भी सच मानता हूं। बहुत
बड़ा रोल होता है। बट वो अपने हाथ में
नहीं है। इसीलिए बचपन से हमें किस्मत नहीं
सिखाया जाता है कि किस्मत आजमाओ। किस्मत
आजमाओ। आप अपना जीवन बर्बाद कर रहे हो
लोगों को जवाब देने में। और उन लोगों को
जवाब देने में जो असल में आपके जीवन के
लिए इंपॉर्टेंट नहीं है। आप लोग कई बार
भाई पार्टी वर्ड वगैरह करते हो। कई बार आप
जाते हो समोसा खाने जाते हो। है ना? फिर
होता है कि यार पांच दोस्त हैं तो सब ने
मिलके समोसे ले लिए। फिर उसके बाद क्या
होता है कि भाई कॉन्ट्री करते हैं
कॉन्ट्री करते हैं। है ना भाई कि पांच
समोसे के ₹25 हुए। चलो सब लोग अब क्या
करो? ₹-5 सब लोग निकालो। यही तो करते हो।
कंट्रीब्यूट हिसाब किताब करते हैं पूरा कि
चलो भाई आज का जो यह बिल बना है यहां पे
हम लोगों ने जो कैंटीन में खाया है इसका
बिल ₹100 का बना है। सभी लोग ₹1 ₹1
निकालो। हिसाब किताब हो जाता है। इस तरह
से जब आपको कोई कुछ बुरा बोलता है तो आप
उसका भी हिसाब किताब करने लग जाते हो कि
उसने मुझे बुरा बोला। मैं भी उसको बदले
में बुरा बोलूंगा। वो मेरे बारे में ऐसे
सोचता है। मैं भी उसके बारे में खराब
सोचूंगा। सारा बैलेंस, सारा हिसाब किताब
दुनिया का आपको नहीं करना है। अब आपको कोई
दिख रहा है कि कोई गरीब व्यक्ति है, उसका
जाके मैं मजाक उड़ा देता हूं। बड़ा मजा
आएगा। रोड पे एक दिख रहे हैं। एक अंकल जी
हैं जिन्होंने शर्ट पहन रखी है। फटी हुई
पट पहनी है। साइकिल चला रहे हैं। आगे एक
बच्चा डंडे पे बैठा रखा है। पीछे एक बच्चा
पत्नी की गोद में बैठ रखा है। एक साइकिल
पे चार लोग सवार हैं। माता ने बच्चे को
ऐसे पकड़ रखा है। बच्चे की टीशर्ट ऊपर आ
रखी है। बच्चा नीचे गिरा जा रहा है। एकदम
और आपको देख के ऐसी आती है। अरे उसको
देखो। उसको देखो। बच्चे को देखो। हैं।
गिरा जा रहा है, पकड़ भी नहीं पा रही है।
किसी के बुरे वक्त का कभी मजाक मत उड़ाओ।
हो सकता हो जीवन में आप एक दिन बहुत कुछ
कर लो। बहुत बड़े बन जाओ। पर यह जो आप पाप
कर रहे हो ना, यह जो बुरे काम आप कर रहे
हो, जो गरीब का आप मजाक उड़ा रहे हो, एक
दिन ये चीज आके ना आपको ऐसी जगह पे चोट
लगाएगी ना कि किसी को आप दर्द बताने लायक
नहीं हो। किसी से आपकी नोकझोंक हो गई तो
आर्गुमेंट किए जा रहे हैं। अपने पॉइंट को
प्रूफ करने के लिए आधे घंटे बात किए जा
रहे हैं। ये सारी चीजें जो आप कर रहे हो
ना जो हिसाब किताब आप कर रहे हो, यह ऊपर
वाले पे छोड़ दो। सबसे अच्छा हिसाब किताब
भगवान करता है। खाली हाथ भेजता है और खाली
हाथ बुला लेता है। दुनिया में तू खाली हाथ
आया था। अब तू खाली हाथ वापस आजा। जो भी
इस पृथ्वी पे था, इस दुनिया का था, इस
धरती का था, यही छोड़ के चला जा। तो मैटर
सिर्फ यही करता है कि अपने जीवन में आप
कितनी वैल्यू ऐड करते हो, समाज का आप
कितना भला करते हो। अपने आसपास जो लोग हैं
जिनसे आप कनेक्टेड हो, आपके माता-पिता,
आपके अच्छे दोस्त, आपकी सोसाइटी उसके लिए
क्या कर सकते हो? उसके सिवा जो भी पॉइंट्स
है बेटा उसका कोईेंस नहीं है लाइफ में
उसको काट दो। वक्त है बेटा आपके पास। आपको
वक्त की कदर नहीं है। बहुत सा वक्त आप उन
चीजों पर बिता रहे हो जो आपको नहीं बिताना
चाहिए जो आपको भी पता है कि मुझे
Instagram आधे घंटे चलाना चाहिए दिन में।
किसी की भी यह इच्छा है कि मैं एक घंटा
Instagram चला लूं। किसी की भी यह इच्छा
है कि मैं एक घंटा Facebook चला लूं। किसी
की इच्छा नहीं होगी। आप करना कुछ और चाहते
हो पर आप कर कुछ और रहे।
[संगीत]
UNLOCK MORE
Sign up free to access premium features
INTERACTIVE VIEWER
Watch the video with synced subtitles, adjustable overlay, and full playback control.
AI SUMMARY
Get an instant AI-generated summary of the video content, key points, and takeaways.
TRANSLATE
Translate the transcript to 100+ languages with one click. Download in any format.
MIND MAP
Visualize the transcript as an interactive mind map. Understand structure at a glance.
CHAT WITH TRANSCRIPT
Ask questions about the video content. Get answers powered by AI directly from the transcript.
GET MORE FROM YOUR TRANSCRIPTS
Sign up for free and unlock interactive viewer, AI summaries, translations, mind maps, and more. No credit card required.