I Tried to Start Over… But My Landlady Turned Out to Be My Ex! - Manhwa Recaps in Hindi
TRANSCRIÇÃO COMPLETA
3 साल पहले मैंने एक साथ चार लड़कियों को
डेट किया था। जिसे पता चलने के बाद अपनी
एक्स गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए
मैं मंदिर भाग जाता हूं और वहां पूरे 3
साल तक रहता हूं। 3 साल बाद मैं वापस
क्लाउड सिटी लौटता हूं। मैं सोचता हूं कि
अब सीरियसली काम करूंगा और लड़कियों से
दूर रहूंगा। लेकिन मैं जहां भी जाता हूं
वहां मुझे अपनी कोई ना कोई एक्स
गर्लफ्रेंड मिल जाती है। रूम रेंट करने
जाता हूं जिस पर मकान मालकिन भी मेरी एक्स
गर्लफ्रेंड निकलती है। जॉब ढूंढने जाता
हूं जिस पर वहां भी मेरी एक्स गर्लफ्रेंड
मिल जाती है। टीवी सीरीज देखता हूं जिसमें
मेन फीमेल कैरेक्टर भी मेरी एक्स
गर्लफ्रेंड ही होती है। मैं समझ नहीं पाता
कि आखिर मेरे साथ ऐसा ही क्यों होता है।
मेरी एक्स गर्लफ्रेंड अभी तक मुझसे नाराज
होती हैं और हर रात चुपके से मेरे बेड तक
पहुंच जाती हैं। अचानक एक लड़ाई और तेज
आवाज से मेरी आंख खुल जाती है। तभी कार
में अनाउंसमेंट होता है। यनचंग स्टेशन आने
वाला है। सभी लोग उतरने की तैयारी कर लें।
यह सुनकर मैं धीरे से खुद से कहता हूं,
अच्छा हुआ। वह सब बस एक लंबा नाइट मेयर
था। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही कुछ
लड़कियां मेरी तरफ उंगली करके देखने लगती
हैं। जिस पर वह कहती हैं, उस लड़के को
देखो कितना हैंडसम है। अगर पहले वाली बात
होती तो मैं थोड़ा एंजॉय करता लेकिन अब
मुझे सिर्फ डर लगता है। इसके बाद मैं अपने
प्लान के हिसाब से नान्यांग में घर रेंट
करने पहुंचता हूं। एजेंटली वेचियांग बड़े
एक्साइटमेंट के साथ मुझे एक नए लग्जरी
अपार्टमेंट में लेकर जाता है। वह कहता है,
यह 70 स्क्वायर मीटर का फ्लैट है। इतना
बड़ा और लग्जरी और अभी सिर्फ 1000 युवान
में मिल रहा है। जिस पर मैं हैरान होकर
पूछता हूं, ब्रदरली, यह घर सच में सिर्फ
1000 युवान का है। मुझे यकीन ही नहीं
होता। इतना सस्ता होना तो हद से ज्यादा
है। जिस पर लीव एक ही आंग मुस्कुराते हुए
कहता है, टेंशन मत लो, मैं कोई फ्रॉड नहीं
हूं। यह लग्जरी अपार्टमेंट पहले स्कूल
डिस्ट्रिक्ट हाउस था, लेकिन अब इसके दाम
गिर गए हैं। लैंड लॉर्ड बस जल्दी से पैसे
वापस पाना चाहती है। यह सुनकर मैं बहुत
खुश हो जाता हूं। मुझे लगता है कि मेरे
अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं और मैं तुरंत
कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देता हूं। इसके बाद
लीव एचियांग मुझसे कहता है कि मैं थोड़ा
वेट करूं। वह नीचे जाकर लैंड लॉर्ड को
लेकर आता है और हैंडओवर करवा देता है।
ज्यादा देर नहीं होती। तभी बाहर से लीव
एियांग की आवाज आती है। उसके साथ एक लड़की
अंदर आती है जिसके हाथ में नीली अंब्रेला
होती है। वह हंसते हुए कहती है, तुमने तो
बहुत अच्छा काम किया। इतनी जल्दी यह फ्लैट
रेंट पर दे दिया। मैं अचानक मुड़कर उसके
पैरों की तरफ देखता हूं। दरवाजे से अंदर
आते ही उसकी हाई हील्स सबसे पहले नजर आती
हैं और उसके सफेद पैर के टखने पर एक खास
बर्थ मार्क बना होता है। यह देखकर मैं
तुरंत वाशरूम में छिप जाता हूं। तभी बाहर
लिविंग रूम से लैंड लॉर्ड की आवाज आती है।
वह आदमी कहां है? जिस पर मैं अपनी आवाज
बदलकर कहता हूं, मेरे पेट में दर्द है।
मुझे थोड़ा टाइम लगेगा। या फिर आप वीचैट
छोड़ दीजिए। मैं बाद में ऐड कर लूंगा। मैं
अपनी आवाज छुपाने की कोशिश करता हूं।
लेकिन बाहर वाली औरत अचानक लिए वेचियांग
से पूछती है, मिस्टर जो कि आवाज कुछ अजीब
नहीं लग रही। क्या ऐसी बहुत तेज चल रहा है
जिस पर उसे सर्दी हो गई है? लेकिन अगले ही
पल वह अचानक पूछती है, तुमने अभी उसे
मिस्टर झाऊ कहा था। उसका पूरा नाम क्या
है? जिस पर लीक यांग कहता है, मैं बताना
भूल गया। उस आदमी का नाम झाऊ यांग है और
वह अभी-अभी क्लाउड सिटी वापस लौटा है। यह
सुनते ही बाहर से एक अजीब सी हंसी सुनाई
देती है। फिर धीरे-धीरे कदमों की आवाज
मेरी तरफ आने लगती है। जिसके बाद वह
वाशरूम के दरवाजे पर नॉक करती है और कहती
है झोंयांग अब नाटक बंद करो और जल्दी बाहर
आओ। मैं गहरी सांस लेता हूं और मजबूरी में
दरवाजा खोल देता हूं। काफी देर तक चुप
रहने के बाद मैं ऑकवर्ड तरीके से मुस्कुरा
कर कहता हूं शाऊ शुंग मेरे सामने खड़ी
लड़की शशाऊ शुंग होती है। वह यनचेंग
यूनिवर्सिटी की सबसे फेमस लड़की हुआ करती
थी और फिर वो उन्हीं चार लड़कियों में से
एक होती है जिन्हें मैंने एक साथ डेट किया
था। मुझे आज भी वह दिन याद है जब वह पहली
बार कॉलेज में आई थी। उसने नीली रिबन लगा
रखी थी। काली ड्रेस पहनी थी। उसके लंबे
पैर और कॉन्फिडेंट एटीट्यूड ने आते ही
सबका अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया था। जिस
पर बहुत सारे लोग तुरंत उसके पीछे पड़ गए
थे। लेकिन बात मेरी सोच से भी ज्यादा
आसानी से हो गई थी क्योंकि यह लड़की सेन
यान फैमिली की बेटी थी और सिर्फ 1 महीने
के अंदर ही वह मुझ पर पूरी तरह फिदा हो गई
थी। उस वक्त वह मेरे लिए इतनी क्रेजी हो
गई थी कि उसने यहां तक कह दिया था कि वह
मुझे अपनी कंपनी का बॉस बना देगी और खुद
मेरे साथ रहेगी। वो जितनी क्यूट थी उतनी
ही खतरनाक भी थी। जब मेरा चारों लड़कियों
वाला राज खुल गया था तब सबसे पहले उसी ने
मेरे ऊपर मिलियन युवान रिवॉर्ड लगा दिया
था। अगर मुझे अपनी चार एक्स गर्लफ्रेंड्स
में से किसी एक से सबसे ज्यादा डर लगता
था, तो वह डेफिनेटली छूशंग ही थी। इस वक्त
इस रेंट वाले घर में माहौल बहुत अजीब हो
जाता है। जिस पर ली बेचयांग समझ जाता है
कि मामला ठीक नहीं है और वह चुपचाप वहां
से निकल जाता है। मैं जल्दी से कहता हूं
ब्रदरली यह घर मेरे लिए सही नहीं है। मुझे
मेरा डिपॉजिट भी नहीं चाहिए। मैं यह घर
रेंट नहीं करूंगा। जिस पर शूशाऊ शंग मुझे
घूरते हुए कहती है, क्या तुम फिर से भागना
चाहते हो? कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है।
अब इतनी आसानी से नहीं जा सकते। अगर तुमने
जाने की कोशिश की तो मैं तुम्हें कोर्ट
में घसीट दूंगी। मैं अभी-अभी क्लाउड सिटी
वापस आया होता हूं और वह आते ही मुझे केस
में फंसाने की धमकी देने लगती है। मेरी
जॉब भी अभी तक फिक्स नहीं हुई होती। मैं
सच में इतना झंझट नहीं झेल सकता। जिस पर
मैं तुरंत अपना एटीट्यूड बदल देता हूं और
हंसते हुए कहता हूं, अरे मैं तो मजाक कर
रहा था। इतना अच्छा घर में कैसे छोड़ सकता
हूं? शाहशंग तुम सीरियसली ले गई क्या? जिस
पर वो मुझे देखती है और कहती है, शाऊ शुंग
अभी किसी ने मुझे मिस शू कहा था ना? यह
सुनकर मैं ऑकवर्ड होकर मुस्कुराता हूं। वह
फिर पूछती है हमारे बीच क्या रिश्ता है
बताओ जिस पर मैं गहरी सांस लेकर धीरे से
कहता हूं बेबी यह दो शब्द सुनते ही ऐसा
लगता है जैसे उनमें कोई मैजिक हो शू श्याऊ
शंग का चेहरा तुरंत लाल हो जाता है वो
घबराकर खिड़की की तरफ देखने लगती है और
कहती है कौन बेबी क्या हम इतने क्लोज हैं
पास खड़ा वेचियांग हमें ऐसे देखता है जैसे
वह पत्थर बन गया हो मुझे डर लगता है कि
कहीं अगले ही पल शुशाऊ शुंग फिर से नाराज
होकर चली ना जाए जिस पर मैं तुरंत बात बदल
देता हूं रेंट की बात करता हूं और उसे
वीcट पर 5000 युवान ट्रांसफर कर देता हूं
लेकिन वह जाने आने का कोई इरादा नहीं
दिखाती बल्कि वह धीरे-धीरे मेरे और करीब
आने लगती है। उसकी खुशबू सीधा मेरी सांसों
तक पहुंचती है। फिर वह मुझे देखकर कहती है
क्या तुम चाहते हो कि मैं ऐसे ही चली
जाऊं? यह सुनकर अपनी जान बचाने के लिए मैं
फैसला करता हूं कि अब सच बोल देना ही सही
रहेगा। जिस पर मैं कहता हूं शशंग मैं
पिछले 3 साल से फोर टेंपल्स में था। मैंने
वहां बहुत कुछ सीखा है। मैं सच में
तुम्हारा बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे पता
है कि मैंने तुम्हारे साथ बहुत गलत किया
था। लेकिन मैं कसम खाता हूं। अब आगे से
मैं कभी किसी के साथ ऐसा नहीं करूंगा। मैं
बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं अब अपनी
बीमारी से ठीक हो चुका हूं। इसलिए प्लीज
मुझे परेशान मत करो। यह सुनकर शूशाओ शान
कुछ देर के लिए चुप रह जाती है। उसकी
आंखों में हैरानी और घबराहट साफ दिखाई
देती है। फिर वह धीरे से कहती है तुम्हें
सच में समझ आ गया है कि तुमसे गलती हुई
थी। जिस पर मैं तुरंत कहता हूं हां सच में
अब मैं अच्छे से रहूंगा। जिस पर वह कहती
है मैं तुम्हें इतनी आसानी से माफ नहीं
करूंगी। लेकिन अगर तुम अच्छे से बिहेव
करोगे तो मैं इस बारे में सोच सकती हूं।
वह सोचती है कि मैं उससे पैचअप की बात कर
रहा हूं और मैं सोचता हूं कि वह मेरे ऊपर
लगाए गए हंट ऑर्डर की बात कर रही है। इस
तरह हम दोनों बिल्कुल अलग बात सोचते हुए
भी एक अजीब से एग्रीमेंट पर पहुंच जाते
हैं। इसके बाद किसी तरह मैं शूशाऊ शुंग को
वहां से भेज देता हूं। वो अपने 3 मिलियन
से भी ज्यादा की पिंक कार में बैठकर चली
जाती है। उसकी 720 एस देखकर उसका रियल
एटीट्यूड साफ दिखता है। लेकिन मुझे बस इस
बात की खुशी होती है कि मैं एक और दिन बच
गया। अगले दिन मैं जॉब ढूंढने निकलता हूं।
लेकिन वहां भी मेरी हालत खराब हो जाती है।
मेरा मेजर मार्केटिंग होता है। लेकिन 3
साल तक मंदिर में रहने और दुनिया से कटे
रहने की वजह से मेरा रिज्यूे लगभग खाली
होता है। हालांकि बाहर की दुनिया को मैं
यही बताता हूं कि मैं पिछले 3 साल से फेल
था। लेकिन इसके बावजूद हर कंपनी का एचआर
मुझे देखकर अजीब रिएक्शन देता है। पूरी
तरह थक कर मैं आखिरी कंपनी में पहुंचता
हूं। वहां इंटरव्यू रूम के बाहर कंपनी के
स्टूडियो में कुछ गड़बड़ चल रही होती है।
कोई कहता है कि किसी मॉडल की उंगली टूट गई
है और इसी वजह से शूटिंग रुक गई है। जिस
पर मैं मन ही मन सोचता हूं क्या मैं 3 साल
DESBLOQUEAR MAIS
Registe-se gratuitamente para aceder a funcionalidades premium
VISUALIZADOR INTERATIVO
Assista ao vídeo com legendas sincronizadas, sobreposição ajustável e controlo total da reprodução.
RESUMO DE IA
Obtenha um resumo instantâneo gerado por IA do conteúdo do vídeo, pontos-chave e conclusões.
TRADUZIR
Traduza a transcrição para mais de 100 idiomas com um clique. Baixe em qualquer formato.
MAPA MENTAL
Visualize a transcrição como um mapa mental interativo. Entenda a estrutura rapidamente.
CONVERSAR COM A TRANSCRIÇÃO
Faça perguntas sobre o conteúdo do vídeo. Obtenha respostas com tecnologia de IA diretamente da transcrição.
APROVEITE MAIS DE SUAS TRANSCRIÇÕES
Inscreva-se gratuitamente e desbloqueie o visualizador interativo, resumos de IA, traduções, mapas mentais e muito mais. Não é necessário cartão de crédito.